सूरह Ash-Sharh الشرح

अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

أَلَمۡ نَشۡرَحۡ لَكَ صَدۡرَكَ ١

(ऐ नबी!) क्या हमने तुम्हारे लिए तुम्हारा सीना नहीं खोल दिया?

وَوَضَعۡنَا عَنكَ وِزۡرَكَ ٢

और हमने आपसे आपका बोझ उतार दिया।

ٱلَّذِيٓ أَنقَضَ ظَهۡرَكَ ٣

जिसने आपकी कमर तोड़ दी थी।

وَرَفَعۡنَا لَكَ ذِكۡرَكَ ٤

और हमने आपके लिए आपका ज़िक्र ऊँचा कर दिया।1

فَإِنَّ مَعَ ٱلۡعُسۡرِ يُسۡرًا ٥

निःसंदेह हर कठिनाई के साथ एक आसानी है।

إِنَّ مَعَ ٱلۡعُسۡرِ يُسۡرٗا ٦

निःसंदेह (उस) कठिनाई के साथ एक (और) आसानी है।2

فَإِذَا فَرَغۡتَ فَٱنصَبۡ ٧

अतः, जब आप फ़ारिग़ हो जाएँ, तो परिश्रम करें।

وَإِلَىٰ رَبِّكَ فَٱرۡغَب ٨

और अपने पालनहार की ओर अपना ध्यान लगाएँ।3

फ़ुटनोट के नंबर आयत के पेज पर ले जाते हैं, जहां अनुवादक के नोट्स दिए गए हैं।

मशहूर आयतें

सवाल-जवाब

सूरह Ash-Sharh में कितनी आयतें हैं?

सूरह Ash-Sharh में 8 आयतें हैं। यह क़ुरआन की सूरह नंबर 94 है।

सूरह Ash-Sharh मक्की है या मदनी?

सूरह Ash-Sharh एक मक्की सूरह है।

सूरह Ash-Sharh किस पारे में है?

सूरह Ash-Sharh पारा 30 में है।

क्या मैं सूरह Ash-Sharh सुन सकता हूं?

हां। इस पेज के ऊपर चलाएं दबाएं, या किसी भी आयत से शुरू करें। Qabas ऐप में आप इसे ऑफ़लाइन सुनने के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।