सूरह At-Takathur التكاثر

अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

أَلۡهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ ١

तुम्हें (धन, संतान की) बहुतायत पर गर्व ने ग़ाफ़िल कर दिया।

حَتَّىٰ زُرۡتُمُ ٱلۡمَقَابِرَ ٢

यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।1

كَلَّا سَوۡفَ تَعۡلَمُونَ ٣

कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।

ثُمَّ كَلَّا سَوۡفَ تَعۡلَمُونَ ٤

फिर कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।

كَلَّا لَوۡ تَعۡلَمُونَ عِلۡمَ ٱلۡيَقِينِ ٥

कदापि नहीं, यदि तुम निश्चित ज्ञान के साथ जान लेते (तो ऐसा न करते)।2

لَتَرَوُنَّ ٱلۡجَحِيمَ ٦

निश्चय तुम अवश्य जहन्नम को देखोगे।

ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيۡنَ ٱلۡيَقِينِ ٧

फिर निश्चय तुम उसे अवश्य विश्वास की आँख से देखोगे।

ثُمَّ لَتُسۡـَٔلُنَّ يَوۡمَئِذٍ عَنِ ٱلنَّعِيمِ ٨

फिर निश्चय तुम उस दिन नेमतों के बारे में अवश्य पूछे जाओगे।3

फ़ुटनोट के नंबर आयत के पेज पर ले जाते हैं, जहां अनुवादक के नोट्स दिए गए हैं।

सवाल-जवाब

सूरह At-Takathur में कितनी आयतें हैं?

सूरह At-Takathur में 8 आयतें हैं। यह क़ुरआन की सूरह नंबर 102 है।

सूरह At-Takathur मक्की है या मदनी?

सूरह At-Takathur एक मक्की सूरह है।

सूरह At-Takathur किस पारे में है?

सूरह At-Takathur पारा 30 में है।

क्या मैं सूरह At-Takathur सुन सकता हूं?

हां। इस पेज के ऊपर चलाएं दबाएं, या किसी भी आयत से शुरू करें। Qabas ऐप में आप इसे ऑफ़लाइन सुनने के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।