सूरह Al-Fatihah الفاتحة

अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari

1:1

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ ١

अल्लाह के नाम से, जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला है।

1:2

ٱلۡحَمۡدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٢

हर प्रकार की प्रशंसा उस अल्लाह1 के लिए है, जो सारे संसारों का पालनहार2 है।

1:3

ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ ٣

जो अत्यंत दयावान्, असीम दया वाला3 है।

1:4

مَٰلِكِ يَوۡمِ ٱلدِّينِ ٤

जो बदले4 के दिन का मालिक है।

1:5

إِيَّاكَ نَعۡبُدُ وَإِيَّاكَ نَسۡتَعِينُ ٥

(ऐ अल्लाह!) हम तेरी ही इबादत करते हैं और तुझी से सहायता माँगते5 हैं।

1:6

ٱهۡدِنَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلۡمُسۡتَقِيمَ ٦

हमें सीधे मार्ग पर चला।

1:7

صِرَٰطَ ٱلَّذِينَ أَنۡعَمۡتَ عَلَيۡهِمۡ غَيۡرِ ٱلۡمَغۡضُوبِ عَلَيۡهِمۡ وَلَا ٱلضَّآلِّينَ ٧

उन लोगों का मार्ग, जिनपर तूने अनुग्रह किया।6 उनका नहीं, जिनपर तेरा प्रकोप7 हुआ और न ही उनका, जो गुमराह हैं।

फ़ुटनोट के नंबर आयत के पेज पर ले जाते हैं, जहां अनुवादक के नोट्स दिए गए हैं।

सवाल-जवाब

सूरह Al-Fatihah में कितनी आयतें हैं?

सूरह Al-Fatihah में 7 आयतें हैं। यह क़ुरआन की सूरह नंबर 1 है।

सूरह Al-Fatihah मक्की है या मदनी?

सूरह Al-Fatihah एक मक्की सूरह है।

सूरह Al-Fatihah किस पारे में है?

सूरह Al-Fatihah पारा 1 में है।

क्या मैं सूरह Al-Fatihah सुन सकता हूं?

हां। इस पेज के ऊपर चलाएं दबाएं, या किसी भी आयत से शुरू करें। Qabas ऐप में आप इसे ऑफ़लाइन सुनने के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।