Rabbishrah li sadri

अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari

قَالَ رَبِّ ٱشۡرَحۡ لِي صَدۡرِي ٢٥

उसने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे लिए मेरा सीना खोल दे।

तफ़सीर

मूसा अलैहिस्सलाम ने कहा : ऐ मेरे पालनहार! मेरे लिए मेरा सीना विस्तृत कर दे ताकि मैं कष्ट को सहन कर सकूँ।

وَيَسِّرۡ لِيٓ أَمۡرِي ٢٦

तथा मेरे लिए मेरा काम सरल कर दे।

तफ़सीर

और मेरे लिए मेरा काम सरल कर दे।

وَٱحۡلُلۡ عُقۡدَةٗ مِّن لِّسَانِي ٢٧

और मेरी ज़बान की गाँठ खोल दे।

तफ़सीर

और मुझे स्पष्ट रूप से बात करने की शक्ति प्रदान कर।

يَفۡقَهُواْ قَوۡلِي ٢٨

ताकि वे मेरी बात समझ लें।

तफ़सीर

ताकि जब मैं तेरा संदेश उन तक पहुँचाऊँ, तो वे मेरी बात समझ सकें।

पूरी सूरह Taha पढ़ें

सवाल-जवाब

Rabbishrah li sadri क़ुरआन में कहां है?

Rabbishrah li sadri सूरह Taha, 20:25-28 में है।