सूरह Al-Infitar الإنفطار

अनुवाद: Hindi Translation - Azizul Haq Al-Omari

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتۡ ١

जब आकाश फट जाएगा।

وَإِذَا ٱلۡكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتۡ ٢

तथा जब तारे झड़ जाएँगे।

وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ فُجِّرَتۡ ٣

और जब समुद्र बह निकलेंगे।

وَإِذَا ٱلۡقُبُورُ بُعۡثِرَتۡ ٤

और जब क़बरें उलट दी जाएँगी।

عَلِمَتۡ نَفۡسٞ مَّا قَدَّمَتۡ وَأَخَّرَتۡ ٥

तब प्रत्येक प्राणी जान लेगा, जो उसने आगे भेजा और जो पीछे छोड़ा।1

يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلۡكَرِيمِ ٦

ऐ इनसान! तुझे किस चीज़ ने तेरे उदार पालनहार से बहका दिया?

ٱلَّذِي خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ ٧

जिसने तेरी रचना की, फिर तुझे ठीक ठाक किया, फिर तुझे संतुलित बनाया।

فِيٓ أَيِّ صُورَةٖ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ ٨

जिस रूप में भी उसने चाहा, तुझे बना दिया।2

كَلَّا بَلۡ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ ٩

हरगिज़ नहीं, बल्कि तुम बदले (के दिन) को झुठलाते हो।

وَإِنَّ عَلَيۡكُمۡ لَحَٰفِظِينَ ١٠

हालाँकि निःसंदेह तुमपर निगेहबान नियुक्त हैं।

كِرَامٗا كَٰتِبِينَ ١١

जो सम्माननीय लिखने वाले हैं।

يَعۡلَمُونَ مَا تَفۡعَلُونَ ١٢

वे जानते हैं, जो तुम करते हो।3

إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمٖ ١٣

निःसंदेह नेक लोग बड़ी नेमत (आनंद) में होंगे।

وَإِنَّ ٱلۡفُجَّارَ لَفِي جَحِيمٖ ١٤

और निःसंदेह दुराचारी लोग जहन्नम में होंगे।

يَصۡلَوۡنَهَا يَوۡمَ ٱلدِّينِ ١٥

वे उसमें बदले के दिन प्रवेश करेंगे।

وَمَا هُمۡ عَنۡهَا بِغَآئِبِينَ ١٦

और वे उससे कभी ग़ायब होने वाले नहीं हैं।4

وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٧

और आप क्या जानें कि बदले का दिन क्या है?

ثُمَّ مَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٨

फिर आप क्या जानें कि बदले का दिन क्या है?

يَوۡمَ لَا تَمۡلِكُ نَفۡسٞ لِّنَفۡسٖ شَيۡـٔٗاۖ وَٱلۡأَمۡرُ يَوۡمَئِذٖ لِّلَّهِ ١٩

जिस दिन कोई प्राणी किसी प्राणी के लिए किसी चीज़ का अधिकार न रखेगा और उस दिन आदेश केवल अल्लाह का होगा।5

फ़ुटनोट के नंबर आयत के पेज पर ले जाते हैं, जहां अनुवादक के नोट्स दिए गए हैं।

सवाल-जवाब

सूरह Al-Infitar में कितनी आयतें हैं?

सूरह Al-Infitar में 19 आयतें हैं। यह क़ुरआन की सूरह नंबर 82 है।

सूरह Al-Infitar मक्की है या मदनी?

सूरह Al-Infitar एक मक्की सूरह है।

सूरह Al-Infitar किस पारे में है?

सूरह Al-Infitar पारा 30 में है।

क्या मैं सूरह Al-Infitar सुन सकता हूं?

हां। इस पेज के ऊपर चलाएं दबाएं, या किसी भी आयत से शुरू करें। Qabas ऐप में आप इसे ऑफ़लाइन सुनने के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।