فَٱلۡفَٰرِقَٰتِ فَرۡقٗا ٤
फिर सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़2 के साथ उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!
फ़ुटनोट
2 अर्थात सत्यासत्य तथा वैध और अवैध के बीच अंतर करने के लिए आदेश लाते हैं।
तफ़सीर
और अल्लाह ने उन फ़रिश्तों की क़सम खाई है, जो सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़ के साथ उतरते हैं।