सूरह Al-Mursalat, आयत 23

77:23

فَقَدَرۡنَا فَنِعۡمَ ٱلۡقَٰدِرُونَ ٢٣

फिर हमने अनुमान8 लगाया, तो हम क्या ही अच्छा अनुमान लगाने वाले हैं।

फ़ुटनोट

8 अर्थात मानव शरीर की संरचना और उसके अंगों का।

तफ़सीर

फिर हमने नवजात शिशु का विवरण, भाग्य और रंग-रूप आदि नियत किया। तो हम यह सब कैसे अच्छे नियत करने वाले हैं।