सूरह Yunus, आयत 56

10:56

هُوَ يُحۡيِۦ وَيُمِيتُ وَإِلَيۡهِ تُرۡجَعُونَ ٥٦

वही जीवन देता तथा मारता है और उसी की ओर तुम लौटाए जाओगे।18

फ़ुटनोट

18 प्रलय के दिन अपने कर्मों का फल भोगने के लिए।

तफ़सीर

वही पवित्र अल्लाह मरे हुए लोगों को जीवित करता है और जीवित लोगों को मौत देता है तथा क़ियामत के दिन तुम सब उसी की ओर लौटाए जाओगे। फिर वह तुम्हें तुम्हारे कर्मों का बदला देगा।