सूरह Az-Zalzalah, आयत 8

99:8

وَمَن يَعۡمَلۡ مِثۡقَالَ ذَرَّةٖ شَرّٗا يَرَهُۥ ٨

और जिसने एक कण के बराबर भी बुराई की होगी, उसे देख लेगा।2

फ़ुटनोट

2 (7-8) इन आयतों का अर्थ यह है कि प्रत्येक व्यक्ति अकेला आएगा, परिवार और साथी सब बिखर जाएँगे। दूसरा अर्थ यह भी हो सकता है कि इस संसार में जो किसी भी युग में मरे थे सभी दलों में चले आ रहे होंगे, और सबको अपने किए हुए कर्म दिखाए जाएँगे। और कर्मानुसार पुण्य और पाप का बदला दिया जाएगा। और किसी का पुणय और पाप छिपा नहीं रहेगा।

तफ़सीर

तथा जिसने एक छोटी चींटी के वज़न के बराबर भी बुरा काम किया होगा, उसे अपने सामने देखेगा।