وَٱلۡمُؤۡتَفِكَةَ أَهۡوَىٰ ٥٣
और उलट जाने वाली बस्ती15 को उसने उठाकर धरती पर दे मारा।
फ़ुटनोट
15 अर्थात लूत अलैहिस्सलमा की जाति कि बस्तियों को।
तफ़सीर
तथा लूत अलैहिस्सलाम की जाति के लोगों की बस्तियों को आकाश में उठाया, फिर उन्हें उलट दिया, फिर उन्हें धरती पर गिरा दिया।