وَٱصۡبِرۡ عَلَىٰ مَا يَقُولُونَ وَٱهۡجُرۡهُمۡ هَجۡرٗا جَمِيلٗا ١٠
और जो कुछ वे कह रहे हैं2, उसपर धैर्य से काम लें और उन्हें अच्छे ढंग से छोड़ दें।
फ़ुटनोट
2 अर्थात आपके तथा सत्धर्म के विरुद्ध।
तफ़सीर
और ये झुठलाने वाले जो उपहास और अपशब्द कहते हैं, उनपर सब्र करें और बिना किसी नुक़सान के उन्हें छोड़ दें।