सूरह Al-Hijr, आयत 76

15:76

وَإِنَّهَا لَبِسَبِيلٖ مُّقِيمٍ ٧٦

और निःसंदेह वह (बस्ती) एक सार्वजनिक17 मार्ग पर स्थित है।

फ़ुटनोट

17 अर्थात जो सार्वजनिक मार्ग ह़िजाज़ (मक्का) से शाम को जाता है। यह शिक्षाप्रद बस्ती उसी मार्ग में आती है, जिससे तुम गुज़रते हुए शाम जाते हो।

तफ़सीर

लूत अलैहिस्सलाम की जाति की बस्तियाँ एक स्थायी रास्ते (सार्वजनिक मार्ग) पर स्थित हैं, वहाँ से गुज़रने वाले यात्री उन्हें देख सकते हैं।