सूरह Al-Anbiya, आयत 31

21:31

وَجَعَلۡنَا فِي ٱلۡأَرۡضِ رَوَٰسِيَ أَن تَمِيدَ بِهِمۡ وَجَعَلۡنَا فِيهَا فِجَاجٗا سُبُلٗا لَّعَلَّهُمۡ يَهۡتَدُونَ ٣١

और हमने धरती में पर्वत बना दिए, ताकि वह उनके साथ हिलने-डुलने15 न लगे और उसमें चौड़े रास्ते बना दिए, ताकि वे मार्ग पाएँ।

फ़ुटनोट

15 अर्थात ये पर्वत न होते तो धरती सदा हिलती रहती।

तफ़सीर

और हमने धरती में स्थिर पहाड़ बनाए, ताकि वह अपने ऊपर मौजूद लोगों को लेकर हिलने-डुलने न लगे, और हमने उसमें चौड़े रास्ते बना दिए, ताकि लोग अपनी यात्राओं में अपने गंतव्यों तक मार्ग प्राप्त कर सकें।