أَمۡ تَسۡـَٔلُهُمۡ أَجۡرٗا فَهُم مِّن مَّغۡرَمٖ مُّثۡقَلُونَ ٤٠
या आप उनसे कोई पारिश्रमिक12 माँगते हैं? तो वे उस तावान के बोझ से दबे जा रहे हैं।
फ़ुटनोट
12 अर्थात सत्धर्म के प्रचार पर।
तफ़सीर
या क्या (ऐ रसूल!) आप उनसे उन्हें अपने पालनहार का संदेश पहुँचाने पर पारिश्रमिक माँगते हैं?! जिसके कारण उनपर इतना बोझ पड़ जाता है कि वे वहन नहीं कर सकते।