सूरह Ash-Shu'ara, आयत 142

26:142

إِذۡ قَالَ لَهُمۡ أَخُوهُمۡ صَٰلِحٌ أَلَا تَتَّقُونَ ١٤٢

जब उनसे उनके भाई सालेह़ ने कहा : क्या तुम डरते नहीं हो?

तफ़सीर

जब उनके वंश के भाई सालेह ने उनसे कहा : क्या तुम अल्लाह से डरते नहीं कि उसके भय के कारण उसके अलावा की उपासना छोड़ दो?!