كَذَّبَتۡ ثَمُودُ ٱلۡمُرۡسَلِينَ ١٤١
समूद ने रसूलों24 को झुठलाया।
फ़ुटनोट
24 यहाँ यह बात याद रखने की है कि एक रसूल का इनकार सभी रसूलों का इनकार है; क्योंकि सबका उपदेश एक ही था।
तफ़सीर
समूद ने (भी) अपने नबी सालेह अलैहिस्सलाम को झुठलाकर समस्त रसूलों को झुठला दिया।