सूरह As-Saffat, आयत 29

37:29

قَالُواْ بَل لَّمۡ تَكُونُواْ مُؤۡمِنِينَ ٢٩

वे8 कहेंगे : बल्कि तुम (स्वयं) ईमान वाले न थे।

फ़ुटनोट

8 इससे अभिप्राय उन के प्रमुख लोग हैं।

तफ़सीर

जिन लोगों का अनुसरण किया गया था, वे अनुसरण करने वालों से कहेंगे : मामला ऐसा नहीं है - जैसा तुमने दावा किया है - सच्चाई यह है कि तुम कुफ़्र पर थे, तुम ईमान लाने वाले नहीं थे। बल्कि, तुम इनकार करने वाले थे।