सूरह An-Nisa, आयत 28

4:28

يُرِيدُ ٱللَّهُ أَن يُخَفِّفَ عَنكُمۡۚ وَخُلِقَ ٱلۡإِنسَٰنُ ضَعِيفٗا ٢٨

अल्लाह चाहता है कि तुम्हारा बोझ हल्का26 कर दे तथा मानव कमज़ोर पैदा किया गया है।

फ़ुटनोट

26 अर्थात अपने धर्म विधान द्वारा।

तफ़सीर

अल्लाह तुम्हारे लिए अपनी शरीयत में आसानी पैदा करना चाहता है। इसी कारण वह तुम्हें ऐसी चीज़ का आदेश नहीं देता, जो तुम्हारी शक्ति से बाहर हो। क्योंकि वह मनुष्य की अपनी रचना एवं व्यवहार में कमज़ोरी से अवगत है।