सूरह Al-Qiyamah, आयत 26

75:26

كَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِيَ ٢٦

कदापि नहीं9, जब प्राण हँसलियों तक पहुँच जाएगा।

फ़ुटनोट

9 अर्थात यह विचार सह़ीह़ नहीं कि मौत के पश्चात् सड़-गल जाएँगे और दोबारा जीवित नहीं किए जाएँगे। क्योंकि आत्मा रह जाती है, जो मौत के साथ ही अपने पालनहार की ओर चली जाती है।

तफ़सीर

मामला वैसा नहीं है, जैसा मुश्रिकों ने समझ लिया है कि जब वे मर जाएँगे तो उन्हें यातना का सामना नहीं होगा। जब तुममें से किसी का प्राण उसके सीने के ऊपरी भाग (हँसली) तक पहुँच जाएगा।