فَبِأَيِّ حَدِيثِۭ بَعۡدَهُۥ يُؤۡمِنُونَ ٥٠
फिर इस (क़ुरआन) के बाद वे किस बात पर ईमान14 लाएँगे?
फ़ुटनोट
14 अर्थात जब अल्लाह की अंतिम पुस्तक पर ईमान नहीं लाते, तो फिर कोई दूसरी पुस्तक नहीं हो सकती, जिस पर वे ईमान लाएँ। इसलिए कि अब और कोई पुस्तक आसमान से आने वाली नहीं है।
तफ़सीर
यदि वे अपने पालनहार की ओर से अवतरित इस क़ुरआन पर ईमान नहीं लाते, तो फिर उसके अलावा वे कौन सी बात पर ईमान लाएँगे?!