सूरह Al-Mu'minun, आयत 4

23:4

وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِلزَّكَوٰةِ فَٰعِلُونَ ٤

तथा जो ज़कात अदा करने वाले हैं।

तफ़सीर

जो लोग अपने आपको दोषों और मलिनताओं से शुद्ध करने वाले और ज़कात अदा करके अपने धन को पाक करने वाले हैं।