فَوَيۡلٞ لِّلَّذِينَ كَفَرُواْ مِن يَوۡمِهِمُ ٱلَّذِي يُوعَدُونَ ٦٠
अतः इनकार करने वालों के लिए उनके उस दिन14 से बड़ा विनाश है, जिसका उनसे वादा किया जा रहा है।
फ़ुटनोट
14 अर्थात प्रलय के दिन।
तफ़सीर
फिर उन लोगों के लिए जिन्होंने अल्लाह का इनकार किया और अपने रसूल को झुठलाया, क़ियामत के दिन बड़ा विनाश और घाटा है, जिसमें उन्हें सज़ा देने का वादा किया जाता है।