सूरह Yusuf, आयत 74

12:74

قَالُواْ فَمَا جَزَٰٓؤُهُۥٓ إِن كُنتُمۡ كَٰذِبِينَ ٧٤

उन लोगों ने कहा : फिर उसका23 क्या दंड है, यदि तुम झूठे निकले?

फ़ुटनोट

23 अर्थात चोर का।

तफ़सीर

आवाज़ देने वाले और उसके साथियों ने कहा : तुम्हारे यहाँ उसकी चोरी करने वाले का क्या दंड है, यदि तुम चोरी से बरी होने के अपने दावे में झूठे निकले?