كَلَّاۚ سَيَكۡفُرُونَ بِعِبَادَتِهِمۡ وَيَكُونُونَ عَلَيۡهِمۡ ضِدًّا ٨٢
ऐसा कभी नहीं होगा, जल्द ही वे उनकी पूजा का इनकार19 कर देंगे और उनके खिलाफ (विरोधी) हो जाएँगे।
फ़ुटनोट
19 अर्थात प्रलय के दिन।
तफ़सीर
मामला ऐसा नहीं है जैसा कि उन्होंने दावा किया है। क्योंकि ये पूज्य जिन्हें वे अल्लाह को छोड़कर पूजते हैं, क़ियामत के दिन इस बात से इनकार कर देंगे कि बहुदेववादियों ने उनकी पूजा की थी। यही नहीं, बल्कि उनसे किनारा कर लेंगे और उनके दुश्मन हो जाएँगे।