सूरह Az-Zukhruf, आयत 89

43:89

فَٱصۡفَحۡ عَنۡهُمۡ وَقُلۡ سَلَٰمٞۚ فَسَوۡفَ يَعۡلَمُونَ ٨٩

अतः आप उनसे मुँह फेर लें तथा कह दें कि सलाम24 है तुम्हें। जल्द ही उन्हें पता चल जाएगा।

फ़ुटनोट

24 अर्थात उनसे न उलझें।

तफ़सीर

अतः आप उनसे मुँह फेर लें और उनसे ऐसी बात करें, जिससे उनकी बुराई से बच सकें। (यह उस समय की बात है जब आप मक्का में थे।) क्योंकि शीघ्र ही उन्हें पता चल जाएगा कि उन्हें किस सज़ा का सामना करना पड़ेगा।