सूरह At-Tur, आयत 26

52:26

قَالُوٓاْ إِنَّا كُنَّا قَبۡلُ فِيٓ أَهۡلِنَا مُشۡفِقِينَ ٢٦

वे कहेंगे : निःसंदेह हम इससे पहले6 अपने घरवालों में डरने वाले थे।

फ़ुटनोट

6 अर्थात संसार में अल्लाह की यातना से।

तफ़सीर

तो वे उन्हें जवाब देंगे : निःसंदेह हम दुनिया में अपने घरवालों के बीच अल्लाह की यातना से डरने वाले थे।