إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجۡعِهِۦ لَقَادِرٞ ٨
निःसंदेह वह उसे लौटाने में निश्चय सक्षम है।2
फ़ुटनोट
2 (5-8) इन आयतों में इनसान का ध्यान उसके अस्तित्व की ओर आकर्षित किया गया है कि वह विचार तो करे कि कैसे पैदा किया गया है वीर्य से? फिर उसकी निरंतर रक्षा कर रहा है। फिर वही उसे मृत्यु के पश्चात पुनः पैदा करने की शक्ति भी रखता है।
तफ़सीर
निश्चित रूप से वह महिमावान् (अल्लाह) - जब उसे उस तुच्छ पानी से पैदा कर दिया - उसकी मौत के बाद उसे, हिसाब और बदले के लिए, फिर से जीवित करके उठाने में सक्षम है।