सूरह An-Nisa, आयत 174

4:174

يَٰٓأَيُّهَا ٱلنَّاسُ قَدۡ جَآءَكُم بُرۡهَٰنٞ مِّن رَّبِّكُمۡ وَأَنزَلۡنَآ إِلَيۡكُمۡ نُورٗا مُّبِينٗا ١٧٤

ऐ लोगो! तुम्हारे पास तुम्हारे पालनहार की ओर से एक स्पष्ट प्रमाण109 आया है और हमने तुम्हारी ओर एक स्पष्ट प्रकाश110 उतारा है।

फ़ुटनोट

109 अर्थात मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम।

110 अर्थात क़ुरआन शरीफ़। (इब्ने जरीर)

तफ़सीर

ऐ लोगो! तुम्हारे पास तुम्हारे रब की ओर से एक स्पष्ट तर्क आया है, जो बहाने को काट देता है और शक को दूर कर देता है - और वह मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हैं - तथा हमने तुम्हारी ओर एक स्पष्ट प्रकाश उतारा है, जो कि यह क़ुरआन है।