सूरह Al-Mu'minun, आयत 11

23:11

ٱلَّذِينَ يَرِثُونَ ٱلۡفِرۡدَوۡسَ هُمۡ فِيهَا خَٰلِدُونَ ١١

जो फ़िरदौस2 के वारिस होंगे, वे उसमें हमेशा रहने वाले हैं।

फ़ुटनोट

2 फ़िरदौस, स्वर्ग का सर्वोच्च स्थान है।

तफ़सीर

जो सबसे ऊँची जन्नत के वारिस होंगे, वे उसमें हमेशा के लिए रहेंगे। उसमें उन्हें जो नेमतें प्राप्त होंगी, उनका सिलसिला कभी नहीं रुकेगा।