وَإِنَّهُۥ لَحَسۡرَةٌ عَلَى ٱلۡكَٰفِرِينَ ٥٠
और निःसंदेह वह निश्चित रूप से काफ़िरों8 के लिए पछतावे का कारण है।
फ़ुटनोट
8 अर्थात जो क़ुरआन को नहीं मानते, वे अंततः पछताएँगे।
तफ़सीर
और निःसंदेह क़ुरआन को झुठलाना निश्चित रूप से क़ियामत के दिन बड़े पछतावे का कारण होगा।