सूरह Al-An'am, आयत 69

6:69

وَمَا عَلَى ٱلَّذِينَ يَتَّقُونَ مِنۡ حِسَابِهِم مِّن شَيۡءٖ وَلَٰكِن ذِكۡرَىٰ لَعَلَّهُمۡ يَتَّقُونَ ٦٩

तथा उन लोगों पर जो अल्लाह से डरते हैं, इनके50 हिसाब का कुछ भार नहीं है, परंतु याद दिलाना51 है, ताकि वे बच जाएँ।

फ़ुटनोट

50 अर्थात जो अल्लाह की आयतों में दोष निकालते हैं।

51 अर्थात समझा देना।

तफ़सीर

जो लोग अल्लाह के आदेशों का पालन करने और उसके निषेधों से बचने के द्वारा उससे डरते हैं, उनके ज़िम्मे इन अत्याचारियों के हिसाब में से कोई चीज़ नहीं है। बल्कि उनकी ज़िम्मेदारी केवल उन्हें उन बुराइयों से रोकना है जो वे करते हैं, ताकि उनके हृदय में अल्लाह का डर पैदा हो जाए, फिर वे अल्लाह के आदेशों का पालन करें और उसके निषेधों से बचें।