وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ ١٥
तथा अपने पालनहार के नाम को याद किया और नमाज़ पढ़ी।5
फ़ुटनोट
5 (14-15) इन आयतों में कहा गया है कि सफलता मात्र उनके लिए है, जो आस्था, स्वभाव तथा कर्म की पवित्रता को अपनाएँ, और नमाज़ अदा करते रहें।
तफ़सीर
और अपने पालनहार को, उसके निर्धारित किए हुए अज़कार (दुआओं) के साथ याद किया और उसी तरीक़े से नमाज़ पढ़ी, जिस तरीक़े से पढ़ना आवश्यक है।