सूरह Al-Ahzab, आयत 8

33:8

لِّيَسۡـَٔلَ ٱلصَّٰدِقِينَ عَن صِدۡقِهِمۡۚ وَأَعَدَّ لِلۡكَٰفِرِينَ عَذَابًا أَلِيمٗا ٨

ताकि वह सच्चे लोगों से उनकी सच्चाई के बारे में पूछे7 तथा उसने काफ़िरों के लिए दर्दनाक यातना तैयार कर रखी है।

फ़ुटनोट

7 अर्थात प्रलय के दिन। (देखिए : सूरतुल-आराफ़, आयत : 6)

तफ़सीर

अल्लाह ने नबियों से यह दृढ़ प्रतिज्ञा ली, ताकि काफ़िरों की भर्त्सना करते हुए सच्चे रसूलों से उनकी सच्चाई के बारे में पूछे, और अल्लाह ने अपने तथा अपने रसूलों का इनकार करने वालों के लिए क़ियामत के दिन दर्दनाक यातना तैयार कर रखी है, जो जहन्नम की आग है।