كَذَٰلِكَۖ وَأَوۡرَثۡنَٰهَا قَوۡمًا ءَاخَرِينَ ٢٨
ऐसा ही हुआ और हमने उनका उत्तराधिकारी दूसरे4 लोगों को बना दिया।
फ़ुटनोट
4 अर्थात बनी इसराईल (याक़ूब अलैहिस्सलाम की संतान) को।
तफ़सीर
उनके साथ ऐसा ही हुआ, जिसका तुमसे वर्णन किया गया है। और हमने उनके बाग़ों, जल स्रोतों, खेतियों और घरों का वारिस अन्य लोगों अर्थात बनी इसराईल को बना दिया।