وَأَنَا ٱخۡتَرۡتُكَ فَٱسۡتَمِعۡ لِمَا يُوحَىٰٓ ١٣
और मैंने तुझे चुन5 लिया है। अतः ध्यान से सुन, जो वह़्य की जा रही है।
फ़ुटनोट
5 अर्थात नबी बना दिया।
तफ़सीर
तथा मैंने (ऐ मूसा!) तुझे अपने संदेश के प्रचार के लिए चुन लिया है। इसलिए मैं तुम्हारी ओर जो वह़्य (प्रकाशना) कर रहा हूँ, उसे सुनो।