सूरह Taha, आयत 100

20:100

مَّنۡ أَعۡرَضَ عَنۡهُ فَإِنَّهُۥ يَحۡمِلُ يَوۡمَ ٱلۡقِيَٰمَةِ وِزۡرًا ١٠٠

जो उससे मुँह फेरेगा, तो निश्चय ही वह क़ियामत के दिन एक भारी36 बोझ उठाएगा।

फ़ुटनोट

36 अर्थात पापों का बोझ।

तफ़सीर

जिसने आपपर उतरने वाले इस क़ुरआन से मुँह फेरा और उसपर ईमान नहीं लाया तथा उसकी शिक्षाओं पर अमल नहीं किया; वह क़ियामत के दिन बड़े पाप का बोझ उठाए हुए और दर्दनाक यातना का पात्र बनकर आएगा।