सूरह Sad, आयत 67

38:67

قُلۡ هُوَ نَبَؤٌاْ عَظِيمٌ ٦٧

आप कह दें कि वह17 एक बहुत बड़ी सूचना है।

फ़ुटनोट

17 परलोक की यातना तथा तौहीद (एकेश्वरवाद) की जो बातें तुम्हें बता रहा हूँ।

तफ़सीर

(ऐ रसूल!) आप इन झुठलाने वालों से कह दें : निश्चय क़ुरआन बहुत महत्वपूर्ण ख़बर है।