فَنَادَىٰهَا مِن تَحۡتِهَآ أَلَّا تَحۡزَنِي قَدۡ جَعَلَ رَبُّكِ تَحۡتَكِ سَرِيّٗا ٢٤
तो उसने उसके नीचे से पुकारा8 कि शोकाकुल न हो, तेरे पालनहार ने तेरे नीचे9 एक नदी (प्रवाह) कर दी है।
फ़ुटनोट
8 अर्थात जिबरील फ़रिश्ते ने घाटी के नीचे से आवाज़ दी। दूसरा कथन है कि ईसा अलैहिस्सलाम ने नीचे से आवाज़ दी।
9 अर्थात मरयम के चरणों के नीचे।
तफ़सीर
तो ईसा अलैहिस्सलाम ने उसके पैरों के नीचे से उसे पुकारा : उदास मत हो! तुम्हारे पालनहार ने तुम्हारे नीचे पानी की नहर बहा दी है, जिससे तुम पानी पी सकती हो।