सूरह At-Tariq, आयत 10

86:10

فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٖ وَلَا نَاصِرٖ ١٠

तो (उस दिन) उसके पास न कोई शक्ति होगी और न ही कोई सहायक।3

फ़ुटनोट

3 (9-10) इन आयतों में यह बताया गया है कि फिर से पैदाइश इसलिए होगी ताकि इनसान के सभी भेदों की जाँच की जाए, जिनपर संसार में पर्दा पड़ा रह गया था और सबका बदला न्याय के साथ दिया जाए।

तफ़सीर

उस दिन मनुष्य के पास कोई न तो कोई शक्ति होगी, जिसके द्वारा वह अल्लाह की यातना से बच सके, और न ही कोई सहायक होगा, जो उसकी मदद कर सके।