सूरह At-Takwir, आयत 29

81:29

وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٢٩

तथा तुम कुछ नहीं चाह सकते, सिवाय इसके कि सर्व संसार का पालनहार अल्लाह चाहे।5

फ़ुटनोट

5 (27-29) इन साक्ष्यों के पश्चात सावधान किया गया है कि क़ुरआन मात्र याद-दहानी है। इस विश्व में इसके सत्य होने के सभी लक्षण सबके सामने हैं। इनका अध्ययन करके स्वयं सत्य की राह अपना लो, अन्यथा अपना ही बिगाड़ोगे।

तफ़सीर

तथा तुम सत्य मार्ग पर दृढ़ता या कुछ और नहीं चाह सकते, सिवाय इसके कि सभी प्राणियों का पालनहार अल्लाह उसे चाहे।