सूरह Al-Ma'un, आयत 7

107:7

وَيَمۡنَعُونَ ٱلۡمَاعُونَ ٧

तथा साधारण बरतने की चीज़ भी माँगने से नहीं देते।3

फ़ुटनोट

3 आयत संख्या 7 में मामूली चाज़ के लिए 'माऊन' शब्द का प्रयोग हुआ है। जिसका अर्थ है साधारण माँगने के सामान जैसे पानी, आग, नमक, डोल आदि। और आयत का अभिप्राय यह है कि आख़िरत का इनकार किसी व्यक्ति को इतना तंगदिल बना देता है कि वह साधारण उपकार के लिए भी तैयार नहीं होता।

तफ़सीर

और वे ऐसी चीज़ के द्वारा भी दूसरों की मदद करने से कतराते हैं, जिससे मदद करने में कोई नुक़सान नहीं है।