सूरह Al-Masad, आयत 1

111:1

تَبَّتۡ يَدَآ أَبِي لَهَبٖ وَتَبَّ ١

अबू लहब के दोनों हाथ नाश हो जाएँ! और वह (स्वयं) विनष्ट हो गया।1

फ़ुटनोट

1 अबू लहब का अर्थ शोला वाला है। वह अति सुंदर और गोरा था। उसका नाम वास्तव में 'अब्दुल उज़्ज़ा' था, अर्थात उज़्ज़ा का भक्त और दास। 'उज़्ज़ा' उनकी एक देवी का नाम था। परंतु वह अबू लहब के नाम से जाना जाता था। इसलिए क़ुरआन ने उसका यही नाम प्रयोग किया है और इसमें उसके नरक की ज्वाला में पड़ने का संकेत भी है।

तफ़सीर

नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम के चाचा अबू लहब बिन अब्दुल मुत्तलिब के सारे अमल बर्बाद होने के कारण, उसके दोनों हाथ क्षतिग्रस्त हो जाएँ; क्योंकि वह नबी सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम को कष्ट पहुँचाया करता था, तथा उसकी सारी कोशिश विफल हो गई।