सूरह Al-Humazah, आयत 9

104:9

فِي عَمَدٖ مُّمَدَّدَةِۭ ٩

लंबे-लंबे स्तंभों में।2

फ़ुटनोट

2 (4-9) इन आयतों के अंदर परलोक में धन के पुजारियों के दुष्परिणाम से अवगत कराया गया है कि उनको अपमान के साथ नरक में फेंक दिया जाएगा। जो उन्हें खण्ड कर देगी और दिलों तक जो कुविचारों का केंद्र हैं पहुँच जाएगी, और उसमें इन अपराधियों को फेंककर ऊपर से बंद कर दिया जाएगा।

तफ़सीर

लंबे विस्तारित स्तंभों के साथ, ताकि उससे बाहर न निकल सकें।