सूरह Al-Hijr, आयत 25

15:25

وَإِنَّ رَبَّكَ هُوَ يَحۡشُرُهُمۡۚ إِنَّهُۥ حَكِيمٌ عَلِيمٞ ٢٥

और निःसंदेह आपका पालनहार ही उन्हें इकट्ठा6 करेगा। निश्चय वह पूर्ण हिकमत वाला, सब कुछ जानने वाला है।

फ़ुटनोट

6 अर्थात प्रलय के दिन ह़िसाब के लिए।

तफ़सीर

(ऐ रसूल!) निश्चय आपका पालनहार क़ियामत के दिन उन सबको एकत्र करेगा। ताकि अच्छे कार्य करने वाले को उसके अच्छे कार्य का बदला दे और बुरे कार्य करने वाले को उसके बुरे कार्य का बदला दे। वह अपने प्रबंधन में हिकमत वाला, तथा सब कुछ जानने वाला है, उससे कोई बात छिपी नहीं रहती।