وَٱلَّذِينَ يَبِيتُونَ لِرَبِّهِمۡ سُجَّدٗا وَقِيَٰمٗا ٦٤
और जो अपने पालनहार के लिए सजदा करते हुए तथा खड़े होकर33 रात गुज़ारते हैं।
फ़ुटनोट
33 अर्थात अल्लाह की इबादत करते हुए।
तफ़सीर
और जो लोग अपने रब के सामने, अपने माथे पर सजदा करते हुए और अपने पैरों पर खड़े हुए, नमाज़ पढ़ते हुए रात बिताते हैं।