وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطُۢ ٢٠
और अल्लाह उनके पीछे से (उन्हें) घेरे हुए है।5
फ़ुटनोट
5 (19-20) इन दो आयतों में उनके दुर्भाग्य को बताया जा रहा है जो अपने प्रभुत्व के गर्व में क़ुरआन को नहीं मानते। जबकि उसे माने बिना कोई उपाय नहीं, और वे अल्लाह के अधिकार के भीतर ही हैं।
तफ़सीर
अल्लाह उनके कर्मों से अवगत है, उन्हें गिन रखा है, उनमें से कोई चीज़ भी उससे नहीं छूटती है, और वह उन्हें उनका बदला देगा।