सूरह Al-Anbiya, आयत 71

21:71

وَنَجَّيۡنَٰهُ وَلُوطًا إِلَى ٱلۡأَرۡضِ ٱلَّتِي بَٰرَكۡنَا فِيهَا لِلۡعَٰلَمِينَ ٧١

और हम उसे (इबराहीम को) और लूत27 को बचाकर उस भूमि28 की ओर ले गए, जिसमें हमने संसार वालों के लिए बरकत रखी।

फ़ुटनोट

27 लूत अलैहिस्सलाम इबराहीम अलैहिस्सलाम के भतीजे थे।

28 इससे अभिप्राय शाम देश है। और अर्थ यह है कि अल्लाह ने इबराहीम अलैहिस्सलाम की अग्नि से रक्षा करने के पश्चात् उन्हें शाम देश की ओर प्रस्तथान कर जाने का आदेश दिया। और वह शाम चले गए।

तफ़सीर

और हमने उन्हें और लूत को बचा लिया और दोनों को निकालकर शाम (लेवंत) की भूमि पर ले गए, जिसमें हमने बरकत रखी। क्योंकि हमने उसमें नबियों को भेजे और लोगों के लिए उसमें भलाइयाँ रख दीं।