وَيَقُولُونَ مَتَىٰ هَٰذَا ٱلۡوَعۡدُ إِن كُنتُمۡ صَٰدِقِينَ ٣٨
तथा वे कहते हैं : यह वादा19 कब पूरा होगा, यदि तुम सच्चे हो?
फ़ुटनोट
19 अर्थात हमारे न मानने पर यातना आने की धमकी।
तफ़सीर
मरणोपरांत दोबारा जीवित होने का इनकार करने वाले जल्दी मचाते हुए कहते हैं : (ऐ मुसलमानो!) यदि तुम अपने इस दावे में सच्चे हो कि हमें मरने के बाद दोबारा जीवित होकर उठना है, तो यह वादा कब पूरा होगा?!