सूरह As-Saffat, आयत 137

37:137

وَإِنَّكُمۡ لَتَمُرُّونَ عَلَيۡهِم مُّصۡبِحِينَ ١٣٧

तथा निःसंदेह तुम21 निश्चय सुबह के समय जाते हुए उनपर से गुज़रते हो।

फ़ुटनोट

21 मक्का वासियों को संबोधित किया गया है।

तफ़सीर

और तुम (ऐ मक्का वालो!) सुबह के समय शाम (लेवंत) की यात्रा पर, उनके घरों से गुज़रते हो।