إِنَّا فَتَحۡنَا لَكَ فَتۡحٗا مُّبِينٗا ١
निःसंदेह हमने आपको एक स्पष्ट विजय1 प्रदान की।
फ़ुटनोट
1 ह़दीस में है कि इससे अभिप्राय ह़ुदैबिया की संधि है। (बुख़ारी : 4834)
तफ़सीर
निःसंदेह हमने (ऐ रसूल!) आपको हुदैबियह की संधि के रूप में एक स्पष्ट विजय प्रदान की है।